{"_id":"57f5442c4f1c1bd05b26f595","slug":"sidhaul-family-hostage-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधौली में परिवार को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंधौली में परिवार को बंधक बनाकर लूट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंधौली कस्बे और इससे 500 मीटर दूर स्थित गांव जमुनिया में बुधवार तड़के करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच लुटेरों ने दो घरों पर धावा बोलकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। कस्बे में रहने वाले विजय पाल सिंह, उनके परिवार के सदस्यों और किराएदार ड्राइवर को एक कमरे में बंद कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर, एक दोनाली बंदूक और डेढ़ हजार रुपये नकदी लूट ले गए। सुबह करीब सवा चार बजे सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तत्काल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक, लुटेरों की संख्या चार से छह के बीच थी। उनके खन्नौत नदी पार के दूरदराज के गांव के होने का शक है। जांच में जुटी पुलिस टीमों का मानना है कि लुटेरों ने विजय पाल सिंह के घर पर ही वारदात करना तय कर रखा था। वे सब बिखरे हुए पैदल ही कस्बे की ओर बढ़े थे। कस्बे से 500 मीटर पहले गांव की मुंडेर पर एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में बैठा हुआ था, जिसे गांव के अंतिम छोर वाले मकान में रहने वाले वाहिद ने देखा तो टार्च जलाकर रोशनी में उसका चेहरा देखना चाहा। उस संदिग्ध व्यक्ति ने वाहिद से मुख्य सड़क के बारे में पूछा और इसके द्वारा बताए जाने के दौरान ही चार अन्य लोग अचानक वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर वाहिद को बंधक बनाकर उसके घर में लूटपाट की। वहां से 10 हजार रुपये, दो कान के कुंडल और टाप्स लूट लिए। फिर वहां से लुटेरे कस्बे की ओर आए और बाहर के कमरे में सो रहे विजय पाल सिंह पर धावा बोला। बराबर के कमरे में सो रहे किराएदार ड्राइवर को भी विजय पाल के साथ एक कमरे में बंद कर दिया और आवाज लगाकर भीतर बंद मुख्य दरवाजे की कुंडी महिलाओं से खुलवाई।
मेन गेट खुलते ही लुटेरों ने परिवार के बाकी सदस्यों को भी बाहर वाले कमरे में जबरन धकेलकर बंद कर दिया और तमंचों के बल पर चुप रहने के लिए धमकाया। अंदर के कमरों में बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर जेवर आदि लूट लिए। विजय पाल के बेटे उमेश सिंह फौजी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वाहिद ने नहीं किया पुलिस को सूचित
सिंधौली / मुड़िया पवार। पुलिस का मानना है कि सिंधौली कस्बे में बुधवार तड़के हुई लाखों की लूट टल सकती थी, बशर्ते जमुनिया में हुई घटना की तत्काल 100 नंबर पर जानकारी दे दी जाती। वाहिद घटना से घबरा गया था और उसने घटना की जानकारी लोगों को तब दी जब कस्बे में हुई लूट की जानकारी मिली।