फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   short sercuit fire in PNB

पीएनबी में शार्ट सर्किट से आग

Sat, 25 Apr 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की कच्चा कटरा शाखा में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे बैंक में हड़कंप मच गया। इसी बीच मानीटर में अचानक लपटें उठने लगीं। केबिन में आग की लपटें देख ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी बैंक से बाहर निकल आए। जैसे-तैसे एक ग्राहक ने मानीटर के कनेेक्शन काटकर आग से धधकते मॉनीटर का बैंक से बाहर फेंका। इसी बीच कोतवाली में भी सूचना दे दी गई। जब तक पुलिस बैंक में पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार पूर्वांह करीब 11 बजे ग्राहकों की भारी भीड़ थी। लोगबाग पैसों के लेनदेन के लिए पासबुक जमाकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शार्ट सर्किट से वायरिंग में चिंगारिया निकलने लगीं। पंखे और लाइट बंद कर कर्मचारी केबिन से बाहर निकल आए। इसी बीच एक केबिन में लगे मॉनीटर में अचानक लपटें उठने लगीं। केबिन में आग देखकर महिला कर्मचारी भयभीत हो गई। उन्होंने आनन-फानन में केबिन में रखा कैश निकाला।
विज्ञापन

बैंक में ही मौजूद एक ग्राहक ने आग से धधकते मॉनीटर के कनेक्शन काटकर उसे बाहर निकाला। खास बात यह भी देखने को मिली कि बैंक में अग्निशमन यंत्र ही नहीं था। पूछने पर बताया गया कि यंत्र पहली मंजिल पर लगा है। इसी बीच पुलिस भी बैंक में पहुंच गई, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। बैंक प्रबंधक एमएल गर्ग ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर बाहर निकाला। लाइन ठीक होने तक बैंक का कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed