फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Dada had killed innocent granddaughter at the hands of sister-in-law, accused wanted to get son's second marriage

शाहजहांपुर: दादा ने भाभी के हाथों मरवा दिया था मासूम पोती को, बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता था आरोपी

Wed, 15 Dec 2021 03:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 03:41 PM IST
सार

ग्वार गांव के धीर सिंह की दो साल की बेटी प्रज्ञा 29 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। 14 दिसंबर को पिता धीर सिंह के पुराने खंडहरनुमा मकान में बच्ची का सड़ा-गला शव मिला था।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Dada had killed innocent granddaughter at the hands of sister-in-law, accused wanted to get son's second marriage
पुलिस गिरफ्त में पोती की हत्या का आरोपी दादा और उसकी भाभी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के ग्वार गांव में दो साल की बच्ची प्रज्ञा की हत्या का खुलासा कर दिया है। अपनी बहू को घर से निकालकर बेटे की दूसरी शादी करने के लिए पिता ने अपनी भाभी के हाथों पोती की गला दबाकर हत्या करा दी थी। पुलिस ने बच्ची के दादा मुनेंद्र और चचिया दादी तेजवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्वार गांव के धीर सिंह की दो साल की बेटी प्रज्ञा 29 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। 14 दिसंबर को पिता धीर सिंह के पुराने खंडहरनुमा मकान में बच्ची का सड़ा-गला शव मिला था।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने धीर सिंह के पिता मुनेंद्र और चाची तेजवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस के मुताबिक मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे धीर सिंह की दूसरी शादी कराना चाहता था। इसीलिए उसने अपने छोटे भाई बालिस्टर की पत्नी तेजवती के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजवती ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव बोरे में भरकर खंडहर में फेंक दिया था। दादा मुनेंद्र ने शव ईंट-पत्थर से ढककर छुपा दिया था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed