फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sent obscene messages to students, obscene Panflet Share

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे, अश्लील पंफलेट बांटे

Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sent obscene messages to students, obscene Panflet Share
 छात्रा को अश्लील मैसेज करने वाले मोहल्ले के एक युवक ने उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर मोहल्ले में पंफलेट बांट दिए। छात्रा की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की। उधर, अपनी बदनामी से परेशान छात्रा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन

छात्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर रहा था। इसके साथ ही उसे युवक ने उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर मोहल्ले में अश्लील पंफलेट बांटे। काफी परेशान होने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत थाना सदर बाजार में की। सदर पुलिस ने छात्रा को मैसेज करने वाले युवक को ट्रेस कर लिया। वह युवक छात्रा के मोहल्ले में ही रहने वाला है। उसका मोहल्ला बाडूजई प्रथम में साइबर कैफे है। पुलिस ने उस युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की। छात्रा के मुताबिक उसका परिवार देहरादून में रहता है और वह यहां रहती है। अपनी बदनामी से परेशान छात्रा आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने में अड़ी हुई है। छात्रा ने बताया कि उस युवक ने उसके बारे में लिखकर इतने गंदे पंफलेट बांटे है, जिससे उसकी मोहल्ले में काफी बदनामी हुई है। पुलिस इस मामले में मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि छात्रा को मैसेज करने वाले युवक का नंबर ट्रेस हो गया है। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed