{"_id":"6ae4fb360913f5490e0ac211","slug":"a-young-man-entered-the-temple-carrying-a-sword-held-it-to-the-priests-neck-and-knocked-over-the-prasad-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1163718-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मंदिर में तलवार लेकर घुसा युवक, पुजारी की गर्दन पर रखी<bha>;<\/bha> प्रसाद गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मंदिर में तलवार लेकर घुसा युवक, पुजारी की गर्दन पर रखी<bha>;</bha> प्रसाद गिराया
विज्ञापन
मंदिर में तलवार लेकर घुसा युवक, पुजारी की गर्दन पर रखी; प्रसाद गिराया
स्कॉर्पियो से पहुंचे सेक्टर-19 निवासी ने गाली-गलौज कर दी धमकी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद; पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में कराया भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के शिव मानस मंदिर में बुधवार सुबह एक युवक तलवार लेकर घुस गया। आरोप है कि उसने मंदिर में रखा प्रसाद तलवार से गिरा दिया और पुजारी रामकिशन की गर्दन पर तलवार रखकर उन्हें डराया-धमकाया। युवक ने इस दौरान गाली-गलौज भी की। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
पुजारी रामकिशन के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर मंदिर पहुंचा और हाथ में तलवार लेकर अंदर दाखिल हो गया। उसने पैरों में जूते पहन रखे थे। मंदिर में घुसते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया और तलवार से प्रसाद बिखेर दिया। इसके बाद पुजारी की गर्दन पर तलवार रखकर उन्हें धमकाया। उसकी हरकत से मंदिर में मौजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
मंदिर के कैमरों की फुटेज में युवक हाथ में तलवार लेकर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मंदिर कमेटी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
सेक्टर-19 का निवासी है आरोपी
पुलिस ने युवक की पहचान सेक्टर-19 निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में की है। उसे हिरासत में लेकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी साउथ डिविजन गुरजीत कौर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व मंदिर कमेटी की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से पहुंचे सेक्टर-19 निवासी ने गाली-गलौज कर दी धमकी, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद