{"_id":"6ae4fb4c7183f8dcad0bba0e","slug":"young-man-shot-outside-blinkit-bullet-lodged-in-his-back-40-pellet-wounds-sustainedyet-no-case-registered-even-two-days-later-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1163941-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ब्लिंकिट के बाहर युवक पर फायरिंग, पीठ में धंसी गोली<bha>;<\/bha> 40 छर्रों के निशान, दो दिन बाद भी केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ब्लिंकिट के बाहर युवक पर फायरिंग, पीठ में धंसी गोली<bha>;</bha> 40 छर्रों के निशान, दो दिन बाद भी केस नहीं
विज्ञापन
ब्लिंकिट के बाहर युवक पर फायरिंग, पीठ में धंसी गोली; जीएमसीएच में भर्तीदो बाइक पर आए चार युवकों का पहले हुआ विवाद, मारपीट के बाद कट्टे से चलाई गोली; घायल को अस्पताल छोड़कर भागे
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में ब्लिंकिट के बाहर वीरवार देर रात करीब ढाई बजे एक युवक पर कट्टे से फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली युवक की पीठ में लगी। घायल को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया। युवक के पीठ पर गहरा घाव और छर्रों के 30 से 40 निशान मिले हैं। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में युवक खुद गोली लगने की बात कह रहा है। हालांकि, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस में कोई न तो शिकायत मिली न ही केस दर्ज नहीं हुआ।
15 से 20 युवकों के बीच विवाद से बढ़ी बात
सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय ब्लिंकिट के बाहर 15 से 20 युवक मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी वहां पहले से मौजूद युवकों से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद युवकों ने बाइक सवारों की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद एक बाइक सवार ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली युवक के पीठ में धंस गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग के बाद बाइक सवार दो युवक घायल को अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-32 अस्पताल ले गए और वहां छोड़कर भाग निकले। इस दौरान बाइक सवारों ने घायल का वीडियो भी बनाया। वीडियो में फायरिंग में घायल दड़वा निवासी एक युवक का नाम ले रहा है। सूत्रों का दावा है कि घायल गोली चलाने वाले युवक को ठीक से देख नहीं पाया था। गोली किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाकर चलाई गई थी लेकिन गलती से उसे (घायल) लग गई।
पुलिस बोली-जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने कहा कि वीरवार देर रात झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी लेकिन जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। किसी की ओर से शिकायत भी नहीं दी गई है।