फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Security guards of two companies

दो कंपनियों के सिक्योरिटी गार्ड भिड़े

Sun, 02 Apr 2017 12:22 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव मकसूदापुर स्थित बजाज पावर प्लांट में दूसरी कंपनी को सिक्योरिटी का काम दिए जाने पर हंगामा और मारपीट हो गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सिक्योरिटी कंपनी के गार्डों को समझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

बजाज पावर प्लांट में सुरक्षा का जिम्मा स्प्रिट सिक्योरिटी कंपनी के पास था। इसके बाद सिक्योरिटी का जिम्मा दिल्ली की राबो कोप्स सिक्योरिटी कंपनी को दे दिया गया। नई सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड एक अप्रैल को प्लांट पर पहुंचे औैर पुरानी सिक्योरिटी कंपनी के गार्डों का बाहर जाने का कहा। पुराने गार्डों ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई आदेश नहीं दिया गया है और नई कंपनी को सुरक्षा का जिम्मा दिए जाने के बारे में मौखिक भी नहीं बताया गया।
विज्ञापन

इस पर दोनों ओर से गार्डों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना बंडा पुलिस को दी। एसओ महेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रोबो कोप्स कंपनी की प्रोप्राइटर हेमलता भाटी ने पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था लेने के अभिलेख पुलिस को दिखाए और पुरानी कंपनी के गार्डों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुराने गार्ड किसी भी हालत में काम छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत में तय हुआ कि नई कंपनी के अधीन पहले से काम कर रहे गार्ड ही ड्यूटी करेंगे। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed