फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM lathicharged Accused of threatening

एसडीएम पर लाठीचार्ज की धमकी का आरोप

Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीएम पर लाठीचार्ज कर धरना समाप्त करा देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव बेला के कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्डधारक शुक्रवार से ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार को नायाब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कोई आश्वासन दिए बिना ही लौट गए थे। रविवार को प्रधान प्रवीण मिश्रा ने एसडीएम रामशंकर से धरना-प्रदर्शन के संबंध में फोन पर वार्ता कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधान ने आंदोलन कर रहे लोगों के पक्ष को सही बताया। आरोप है कि इस पर एसडीएम ने धरने को गलत बताते हुए कहा कि लाठीचार्ज कर धरने को समाप्त करा दिया जाएगा। जानकारी होने पर धरने पर बैठे लोगों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन

धरने पर बैठे राजेश शुक्ला, प्रबोध शुक्ला, अनिल शुक्ला, सुरेश कुमार, श्रीपाल कुशवाहा, छोटेलाल, हरिकिशोर मिश्रा आदि ने कहा कि अधिकारी उनकी सुनवाई करने की जगह कोटेदार का पक्ष ले रहे हैं, जो गलत है। कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लाठीचार्ज कर धरना हटवाने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। धरना बेवजह और अवैध रूप से किया जा रहा है, इसे हटवाया जाएगा। 
- रामशंकर, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed