{"_id":"587a73254f1c1b8327baa654","slug":"schoolgirl-burnt-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी छात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह क्षेत्र के एक गांव में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से जल गई। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर पुरानी रंजिश में केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की खुटार के डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह लोगों ने छात्रा की चीखपुकार सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। छात्रा को उसके घर के बाहर आग की लपटों में घिरा देख लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक छात्रा गंभीर रूप से जल चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन महीना पहले लड़की घर पर अकेली थी। उसका परिवार गांव में ही यज्ञ में शामिल होने गया था। इसी दौरान गांव का 26 वर्षीय राजपाल शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और लड़की से अभद्रता की। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह भाग गया। तब गांव के लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया लेकिन राजपाल इसके बाद से रंजिश मानने लगा। शनिवार सुबह उनकी पुत्री शौच को गई थी। लौटते समय राजपाल ने छात्रा को घर के पास रोक लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर एसपी (ग्रामीण) रमेश भारती, सीओ (सदर) अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
राजपाल की मां ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप
आरोपी राजपाल की मां रामदेवी का कहना है कि उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। शनिवार सुबह राजपाल गांव के ही बांकेलाल के यहां अलाव पर ताप रहा था। छात्रा के पिता ने मौके पर आकर उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। छात्रा राजपाल को बचाने आई तो उसे भी पीटा गया। इसके कुछ देर बाद छात्रा अपने ही घर से आग की लपटों में घिरी हुई निकली। इसे तमाम लोगों ने देखा है। रामदेवी का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद पुलिस उनके घर पहुंची और सारा सामान तोड़ दिया। परिवार के लोगों से अभद्रता की गई। पुलिस पिटाई से घायल राजपाल को घर से उठा ले गई। गांव के रामजीत की पत्नी मनोज देवी ने भी रामदेवी की बात का समर्थन किया। प्रेम प्रसंग की चर्चा गांव में भी है।