{"_id":"580e525f4f1c1b944ebc1fdb","slug":"school-manager-warp-pistol-on-the-driver-of-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मैनेजर के ड्राइवर ने कर्मचारी पर ताना तमंचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल मैनेजर के ड्राइवर ने कर्मचारी पर ताना तमंचा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार के रुपये मांगने पर एक कॉलेज प्रबंधक के ड्राइवर ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर तमंचा तान दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने बमुश्किल मामला शांत किया। भुक्तभोगी कर्मचारी ने थाने में तहरीर दी है। आरबीएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रसेन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी तहरीर में कहा है कि स्कूल प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू निवासी मोहल्ला इमली ने दो महीना पहले उससे 25 हजार रुपये उधार लिए थे लेकिन उसने तय वक्त पर रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि 21 अक्तूबर को सुबह लगभग 10 बजे स्कूल परिसर में जब उसने कल्लू से रुपये लौटाने को कहा तो वह हमलावर हो गया और जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचा निकालकर तान दिया। इस बीच स्टाफ के अन्य लोगों के आ जाने पर कल्लू भविष्य में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस बाबत जानकारी करने पर कोतवाली
प्रभारी निरीक्षक दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारी चंद्रसेन ने तहरीर देकर प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू पर तमंचा तानने का आरोप लगाया है। घटना की जंाच की जा रही है।
प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रसेन के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसे स्टाफ ने शांत भी करा दिया लेकिन कुछ देर बाद कल्लू तमंचा लेकर स्कूल में पहुंच गया और चंद्रसेन पर तमंचा तान दिया। कॉलेज परिसर में हुई यह घटना निंदनीयय है। - केके शुक्ल, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
असलहों के बल पर किशोरी का अपहरण
तिलहर। मां के पास सो रही किशोरी का असलहों के बल पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर लड़की की तलाश में जुट गई है। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात करीब दो बजे मोहल्ले का एक युवक तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और पास सो रही नाबालिग बेटी को जबरन उठा ले गया। महिला का कहना है कि युवक के मां-बाप से घटना की शिकायत की तो उन्होंने दो दिन में लड़की वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। दो दिन बीतने के बाद लड़की न मिलने पर पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। किशोरी के पिता हत्या के एक मामले में जेल में हैं।