फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School manager warp pistol on the driver of employee

स्कूल मैनेजर के ड्राइवर ने कर्मचारी पर ताना तमंचा

Mon, 24 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने पर एक कॉलेज प्रबंधक के ड्राइवर ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर तमंचा तान दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने बमुश्किल मामला शांत किया। भुक्तभोगी कर्मचारी ने थाने में तहरीर दी है। आरबीएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रसेन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी तहरीर में कहा है कि स्कूल प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू निवासी मोहल्ला इमली ने दो महीना पहले उससे 25 हजार रुपये उधार लिए थे लेकिन उसने तय वक्त पर रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि 21 अक्तूबर को सुबह लगभग 10 बजे स्कूल परिसर में जब उसने कल्लू से रुपये लौटाने को कहा तो वह हमलावर हो गया और जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचा निकालकर तान दिया। इस बीच स्टाफ  के अन्य लोगों के आ जाने पर कल्लू भविष्य में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस बाबत जानकारी करने पर कोतवाली 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मचारी चंद्रसेन ने तहरीर देकर प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू पर तमंचा तानने का आरोप लगाया है। घटना की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन

 प्रबंधक के ड्राइवर कल्लू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रसेन के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसे स्टाफ  ने शांत भी करा दिया लेकिन कुछ देर बाद कल्लू तमंचा लेकर स्कूल में पहुंच गया और चंद्रसेन पर तमंचा तान दिया। कॉलेज परिसर में हुई यह घटना निंदनीयय है। - केके शुक्ल, प्रधानाचार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहों के बल पर किशोरी का अपहरण
तिलहर। मां के पास सो रही किशोरी का असलहों के बल पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर लड़की की तलाश में जुट गई है। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात करीब दो बजे मोहल्ले का एक युवक तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और पास सो रही नाबालिग बेटी को जबरन उठा ले गया। महिला का कहना है कि युवक के मां-बाप से घटना की शिकायत की तो उन्होंने दो दिन में लड़की वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। दो दिन बीतने के बाद लड़की न मिलने पर पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी। किशोरी के पिता हत्या के एक मामले में जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed