{"_id":"5a8f10294f1c1bf07b8b8ba5","slug":"sand-mafia-attacked-police-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में माफिया सक्रिय पुलिसवालों को रौंदने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में माफिया सक्रिय पुलिसवालों को रौंदने की कोशिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sand Mining
रामपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मिट्टी भरी ट्रॉली रोकने का प्रयास कर रहे दरोगा और सिपाही को खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मारने की कोशिश की। दोनों ने पास के खेत में भागकर जान बचाई। इस दौरान सिपाही घायल हो गया।
इस मामले में ग्राम प्रधान, खनन माफिया और उसके भाई के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं। दरोगा सोमपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह वह सिपाही उत्तम सिंह और होमगार्ड माया प्रकाश के साथ परीक्षा केंद्र वनस्थली इंटर कॉलेज सिकलापुर में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुर कलां की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन कर रेत और मिट्टी लाई जा रही है। दरोगा ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी और उनके निर्देश पर सिपाही के साथ रामपुर कलां की ओर पड़ताल करने निकले।
उन्हें रामपुर कलां के बिजली उपकेंद्र के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी। ट्रैक्टर पर गांव रामपुर कलां का प्रधान विजय वर्मा और गांव महोलिया वीरान निवासी सोनू बैठे हुए थे। सोनू का भाई लाडी ट्रैक्टर चला रहा था। दरोगा और सिपाही ने ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया तो लाडी ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इसमें सिपाही उत्तम सिंह घायल हो गया। दरोगा और सिपाही खेतों में भागे तो लाडी ने प्रेशर वाली ट्रॉली को उठाकर मिट्टी गिरा दी और खेतों में ट्रैक्टर दौड़ाकर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। बाद में चालक और उसके साथी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
दरोगा की सूचना पर थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। एसओ बिरजाराम ने बताया कि धारा 307 और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा दो और तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।