{"_id":"57f3f8fe4f1c1bc332270a6c","slug":"sand-filled-tractor-trolley-crushed-the-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत भरी टैक्टर ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत भरी टैक्टर ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत,
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
टैक्टर ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में घर के पास साथियों संग खेल रहा 10 वर्षीय रामसुमिरन की सड़क से तेजी से गुजर रहे रेता लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। यह देख चालक ने ट्रैक्टर की गति और बढ़ा दी। इतने में आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ लगाकर पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर को रुकवाया और चालक को पकड़कर खबर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और मय ट्रैक्टर ट्राली के चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने समझाबुझाकर बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कराया।
दुर्घटना के बाद मृत बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां और अन्य परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रामसुमिरन स्थानीय किडजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। दिलावरपुर गांव के पास खन्नौत नदी से बड़े स्तर पर होने वाले खनन के चलते रेता लदी ट्रैक्टर ट्रालियों का आवागमन यहां ज्यादा है। यह खनन अवैध रूप से होता है और इसे लेकर बीते काफी समय से ग्रामीणों में आक्रोश है और कई बार शांति व्यवस्था की स्थिति उपजी है। रेत माफिया और पुलिस पर ग्रामीण मिलीभगत से अवैध खनन का आरोप लगाते रहे हैं। मंगलवार की सुबह हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में फिर रेत माफिया के खिलाफ आक्रोश भड़का लेकिन जैसे - तैसे पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
गांव के शिव कुमार का पुत्र रामसुमिरन अपने साथी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। आरसी मिशन थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. तिवारी ने बताया मृतक के परिजनों की ओर से ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृत बच्चे का परिवारजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। उस रूट पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।