फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Family away in Mumbai; burglars break lock and make off with jewelry.

Kullu News: मुंबई गया परिवार, घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने

Thu, 15 Oct 2026 11:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
Family away in Mumbai; burglars break lock and make off with jewelry.
कुल्लू। भुंतर के शाडीनाला में घर का ताला तोड़कर चोर सोने के 13.5 तोले गहनों के साथ चार अंगूठियां, एक बाली, 75 तोले चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान ले गए।
विज्ञापन

परिवार 28 सितंबर को मुंबई गया था। 13 अक्तूबर को घर लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस के अनुसार शाडीनाला, डाकघर बजौरा निवासी तेंजिंग ने शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को घर लौटने पर दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर लॉकर तोड़कर उसमें रखे आभूषण और अन्य सामान ले गए थे।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक चोर 75 तोले चांदी, तीन तोले का सोने का लॉकेट, आठ तोले का सोने का कंगन, ढाई तोले की सोने की चेन, सोने की चार अंगूठियां, सोने की एक कान की बाली, कांसे की 12 थालियां और 35 हजार रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस थाना भुंतर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed