फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fire in lock godown

Aligarh News: ताला गोदाम में धधकी आग, लाखों का सामान खाक

Thu, 15 Oct 2026 02:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
fire in lock godown
ताला गोदाम में धधकी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी स्रोत विभाग
अलीगढ़। थाना देहलीगेट क्षेत्र के शांति नगर स्थित एडीए कॉलोनी में ताला हार्डवेयर के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। शांति नगर निवासी मोहम्मद राशिद का एडीए कॉलोनी में अलीगढ़ लॉक्स के नाम से ताला हार्डवेयर का गोदाम है। बुधवार देर रात करीब दो बजे गोदाम में आग लग गई। उस समय इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना गोदाम मालिक को दी। जानकारी मिलते ही राशिद स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गए। आग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब एक बजे आग बुझाई जा सकी। बन्नादेवी के फायर सर्विस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

हादसे में गोदाम में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed