फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rural women sit in a police jeep broke

महिला को पुलिस जीप में बैठाने पर ग्रामीण भड़के

Wed, 08 Apr 2015 12:23 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोमवार देर रात गांव रौली बौरी में शिकायत के आधार पर एक घर में पुलिसकर्मी घुस गए। पुलिस ने एक युवक को पीटकर उसकी पत्नी को पकड़कर जीप में बैठा लिया। इसपर गांव वाले भड़क गए और जीप समेत पुलिस कर्मियों को घेर लिया। इस दौरान गांव वाले पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए हमलावर हो गए। किसी तरह पुलिस पार्टी वहां से जान बचाकर भागी। पुलिस घटना से इंकार करती हुई पूरे मामले को दबाकर बैठ गई है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव सलेमपुर निवासी बाबू ने अपनी बेटी बबली की शादी करीब आठ महीने पहले गांव रोली बौरी के इरशाद के बेटे के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर जब बबली प्रताड़ित की जाने लगी तो पंचायत में मामला सुलझाया गया। इसके बाद बीती पांच अप्रैल को बाबू अपनी बेटी की विदा कराने आया, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं की तो बाबू ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि साठगांठ हो जाने के बाद रात करीब दस बजे कोतवाली का एक दरोगा तथा सिपाही जीप लेकर उक्त गांव पहुंचे और विवाहिता के पति की पिटाई लगाने के बाद बबली को जीप में बैठा लिया और ले जाने लगे। इस बात को लेकर गांव के लोग भड़क गए। यहां की महिलाएं भी हमलावर हो गई। काफी मशक्कत तथा मान मनौव्वल के बाद पुलिसकर्मी गांव से निकल पाये। इस दौरान पुलिस को विवाहिता तथा उसके पति को भी छोड़ना पड़ा। फिलहाल इस बात को वहीं दबाकर पुलिस ने इस मामले मे बाबू की ओर से लड़के के पिता जरीफ  के अलावा उसके भाई इरशाद, इसरार तथा गुलफाम के खिलाफ  मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed