Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two-wheeler falls into a ditch; one person killed, another injured

Pauri News: दोपहिया वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

Sun, 15 Nov 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 15 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler falls into a ditch; one person killed, another injured
फोटो
विज्ञापन

तीमारदारों के नहीं पहुंचने से नहीं हो पाई शिनाख्त
घायल को रेफर करने में बेस प्रशासन के सामने दुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बीते शनिवार फरासू के निकट चमधार स्लाइडिंग जोन में एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीमारदारों के अस्पताल नहीं पहुंचने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घायल को रेफर करने में बेस प्रशासन के सामने दुविधा बनी है।
कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने कहा कि मौके पर केवल दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट मिली है जबकि दोनों के पास पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। तीमारदारों के अस्पताल नहीं पहुंचने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। वहीं गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया जाना है लेकिन तीमारदारों के नहीं पहुंचने से रेफर करने में दिक्कत आ रही है। बेस अस्पताल के पीआरओ पंकज नौटियाल ने बताया कि मृतक और घायल के परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर भी पहचान के प्रयास कर रही है। बताया कि यूपी, उत्तराखंड के समस्त जिलों के थानों को स्कूटी नंबर की जानकारी भेज दी है साथ ही नेटग्रिड पर संबंधित सूचना डाली गई है।
विज्ञापन



---
क्रशर मशीन की चपेट में आया किशोर, घायल
श्रीनगर। पौड़ी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्रशर मशीन की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बताया गया कि इब्राहिमपुर, बहादराबाद निवासी नवादिश (16) अपने फूफा अहसान निवासी बरेली के साथ यहां रह रहा था। नवादिश के फूफा अहसान के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे वह अचानक चलती क्रशर मशीन की चपेट में आ गया। उसे बेस अस्पताल लाया गया। बताया कि नवादिश वहां काम नहीं करता था, वह उनके साथ रहता था। वहीं चमराड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत बिष्ट ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नाबालिगों से काम कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का सत्यापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed