{"_id":"5888a0a04f1c1b9e7dcf4662","slug":"rupee-borrowings-intimidated-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपये मांगने पर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी के रुपये मांगने पर धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ध्ामकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना सदर बाजार क्षेत्र में ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट स्थित कैंट एरिया निवासी आकाश गुप्ता ने तारीन टिकली निवासी हिमांशु साहू पर कोर्ट के आदेश पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि तारीन टिकली मोहल्ला निवासी हिमांशु साहू ने उससे 20 मई 2015 को कहा कि उसकी मां बीमार है, उसे इलाज के लिए रुपयों की जरुरत है। इस पर उसने हिमांशु को 1.45 लाख रुपये दे दिए। उसने छह माह में रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन उसने वादे के मुताबिक रुपये नहीं वापस किए। एक मार्च 2016 को वह उसके घर पर गया और रुपये लौटाने को कहा तो उसने दो दिन बाद लौटाने का वादा किया। वह तीन मार्च 2016 को फिर उसके घर गया तो वह रुपये वापस करने के बजाय गालीगलौज करते हुए घर से तमंचा निकाल लाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह मामले की तहरीर लेकर सदर थाने गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उच्चाधिकारियों ने भी उसकी नहीं सुनी। मजबूरन उसने न्याय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की सदर बाजार थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।