फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rupee borrowings intimidated on demand

उधारी के रुपये मांगने पर धमकाया

Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rupee borrowings intimidated on demand
ध्‍ामकी - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट स्थित कैंट एरिया निवासी आकाश गुप्ता ने तारीन टिकली निवासी हिमांशु साहू पर कोर्ट के आदेश पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।  

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि तारीन टिकली मोहल्ला निवासी हिमांशु साहू ने उससे 20 मई 2015 को कहा कि उसकी मां बीमार है, उसे इलाज के लिए रुपयों की जरुरत है। इस पर उसने हिमांशु को 1.45 लाख रुपये दे दिए। उसने छह माह में रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन उसने वादे के मुताबिक रुपये नहीं वापस किए। एक मार्च 2016 को वह उसके घर पर गया और रुपये लौटाने को कहा तो उसने दो दिन बाद लौटाने का वादा किया। वह तीन मार्च 2016 को फिर उसके घर गया तो वह रुपये वापस करने के बजाय गालीगलौज करते हुए घर से तमंचा निकाल लाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह मामले की  तहरीर लेकर सदर थाने गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उच्चाधिकारियों ने भी उसकी नहीं सुनी। मजबूरन उसने न्याय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की सदर बाजार थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed