{"_id":"57fa8deb4f1c1b665228e461","slug":"rosa-used-in-planning-the-crime-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में अपराध को रोजा में करते थे प्लानिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई में अपराध को रोजा में करते थे प्लानिंग
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग यहां आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर बनती थी। यहां के संचालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हरदोई की हरियावा थाना पुलिस के हत्थे चढ़े एक बदमाश की बाइक भी बरामद कर ली है। दो दिन पहले थाना हरियावा क्षेत्र के एक गांव में बदमाश लूट के उद्देश्य से गए थे। यहां ग्रामीणों व पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। उन बदमाशों ने पुलिस को बताया कि रोजा और आरसी मिशन क्षेत्र के राजमार्ग स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार की रात लूट की योजना बनाई गई थी। यहां बदमाशों ने अपनी एक बाइक खड़ी कर दी थी और दूसरे वाहन से वारदात को अंजाम देने निकल पड़े थे। पकड़े गये बदमाशों की सूचना पर रोजा पुलिस ने रविवार सुबह ढाबे पर खड़ी बदमाश की बाइक को बरामद कर लिया। ढाबे के संचालक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। हालांकि पूछताछ में यह साफ नहीं हो पाया है कि ढाबा संचालक की हरदोई में हुई घटना में कोई भूमिका है या नहीं।
विज्ञापन