फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa hosiery merchant's house was on the strength of the artillery robbery

रोजा के होजरी व्यापारी के घर असलहों के बल पर पड़ा डाका

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rosa hosiery merchant's house was on the strength of the artillery robbery

आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने असलहों के बल पर होजरी व्यापारी के पूरे कुनबे को बंधक बनाकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात व सामान तथा तीन हजार की नगदी लूट ले गए। क्षेत्र में तीन दिन में तीसरी बड़ी वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरनई नौगवां निवासी सेवाराम वर्मा की रोजा चौराहे पर होजरी और कपड़े की दुकान है। सेवाराम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश असलहे लेकर उसके घर की दीवार फांद कर घर में घुस आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसते ही उसके ऊपर तमंचा लगा दिया और दो बदमाशों नेे एक कमरे में सोये उनके पुत्र कमल पुत्रवधु निशा, पत्नी इंदिरा और छोटे बेटे आदेश को बंधक बना लिया जबकि तीन बदमाशों ने अंदर कमरे में पत्नी इंदिरा से चाभी लेकर अलमारी के लॉकर और बक्सों का ताला खोलकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात लूट लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी पड़ोस का अहिवरन पेशाब करने के लिये उठा। उसको भी बदमाशों ने बंधक बनाकर कमरे में बैठा लिया। यह काम बदमाशों ने करीब एक घंटे तक किया। इसी बीच एक बदमाश उसके छोटे बेटे आदेश को गोली से उड़ा देने की धमकी देता रहा। सेवाराम ने बताया कि एक बदमाश छोटा हैंडबैग साथ में लाया था सारा जेवर उसी में भर कर ले गया। सभी बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है।बदमाश घटना को अंजाम देकर गांव के उत्तर में बाग से होते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर गयी पीड़ित से जानकारी काबिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देरशाम तक रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी ।                         

नौगंवा बरनई में हुई लूट के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए डाग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट को बुलाया गया है।
रूपेंद्र गौड़,प्रभारी निरीक्षक रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed