फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rohit's mother put Son charged with murder

रोहित की मां ने लगाया  पुत्र की हत्या का आरोप

Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
31 जुलाई को नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी 18 वर्षीय रोहित मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ गोला मार्ग स्थित कठिना नदी पर गया था। बारिश और बांध आदि से पानी छोड़े जाने के कारण कठिना नदी में बहाव काफी तेज था। रोहित अन्य साथियों केे साथ नहाने के लिए नदी में घुसा तो तेज धार के कारण बह गया। कई घंटे बाद गोताखारों ने बमुश्किल उसका झाड़ियों में फंसा शव बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें रोहित की मौत पानी में डूब जाने के कारण होना बताई गई थी। 
विज्ञापन

रोहित की मांग सुशीला देवी ने बुधवार शाम पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही आठ युवकों पर पुत्र को नदी में डुबोकर मार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। सुशीला देवी का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है, लेकिन हत्या का कारण तहरीर में नहीं बताया गया है। तहरीर दिए जाने की जानकारी से रोहित के साथ नदी पर गए युवकों के परिवार में खलबली मची हुई है। आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि रोहित नहाते समय पानी में डूब गया था। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सुशीला देवी की तहरीर मिली है, लेकिन रोहित की मौत डूबने से ही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ हो गया है। फिर भी तहरीर पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed