{"_id":"572f84ea4f1c1bd9525cd242","slug":"rogues-escaped-in-search-of-hectic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह पत्थर चौराहा के पास हुई डकैती और हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में छापामारी की। इस दौरान पुलिस के निशाने पर बाबरिया और घुमंतू गिरोहों के सदस्य रहे। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उधर, घटनास्थल पर पुलिस को खून से सना एक डंडा मिला है। लूटपाट के दौरान बदमाश एक मोबाइल भी ले गए हैं। पुलिस सर्विलांस के जरिए मोबाइल और लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हाल में हरदोई और कन्नौज जिले में इस प्रकार लूटपाट की घटनाएं हुईं। वहां की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। शनिवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज और सड़क किनारे रहने वाले घुमंतू जाति के परिवारों के ठिकानों को खंगाला गया। जिले के कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि रविवार देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे हैं। उधर, घायल रजनी का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि पति की मौत हो जाने के कारण उनकी पत्नी पिंकी की परिजनों ने अस्पताल से छुट्टी करा ली। कोतवाल तथा सीओ रविवार को दुबारा घटनास्थल पर गए और पिंकी से पूछताछ की। पिंकी ने बताया कि उनके देवर का मोबाइल भी बदमाश अपने साथ ले गए। पुलिस को मकान की छानबीन के दौरान एक कमरे में बिस्तर पर खून से सना यूकेलिप्टस का एक डंडा मिला। अनुमान है कि इसी डंडे से बदमाशों ने घर के लोगों पर प्रहार किए होंगे।
... तो कच्छा बनियानधारी गिरोह ने की वारदात
पिंकी ने बताया कि बदमाशों ने आते ही डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पास में सो रहे दोनों बच्चे जाग गये। तभी एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उन्हें चुप करा दिया। पांच बदमाशों में एक पैंट, शर्ट पहने था। बाकी सभी बनियान और नेकर पहने थे। बदमाश दो से ढाई घंटे घर में मौजूद रहे। पिंकी के बेहोश होने के बाद बदमाश उनके कानों से कुंडल नोंच ले गये। घटना के दूसरे दिन भी पूरा परिवार दहशत में है।
शनिवार की रात भी देखे गए बदमाश
शनिवार रात भी बारह पत्थर मोहल्ले में बदमाश देखे गए, जिससे मोहल्ले के लोगों ने कई हवाई फायर किए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बदमाशों को तलाशते रहे, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शुक्रवार को हुई डकैती ओर हत्या के बाद दहशत में आये तमाम मोहल्ले वाले शनिवार की रात सो नहीं पाए। रात में एक -डेढ़ बजे खेतों की ओर कुछ लोग दिखाई दिए, जिसके बाद मोहल्ले में जाग हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन
ढाई घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद नीतू का शव घर ले जाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। इससे आसपास के तमाम लोग और रिश्तेदार जमा हो गए। शनिवार को नीतू का शव ढाई घाट ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगाई गईं हैं। घुमंतुओं के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम आसपास के जनपदों में भी छापेमारी कर रही है। अभी तक बदमाशों के संबंध में कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। - डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर