{"_id":"6a8decb31af605a7120a378b","slug":"causing-a-traffic-jam-proved-costly-now-individuals-are-being-identified-by-reviewing-videos-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182766-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जाम लगाना पड़ गया भारी...अब वीडियो देख किए जा रहे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जाम लगाना पड़ गया भारी...अब वीडियो देख किए जा रहे चिह्नित
विज्ञापन
कांट। गांव बांसखेड़ा निवासी डालचंद की मौत के मामले में कुर्रियाकलां तिराहे पर रोड जाम करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने प्रधान के पुत्र समेत पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही वीडियो फुटेज से अज्ञात लोगों की पहचान कराना शुरू कर दिया है।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से डालचंद का शव कुर्रिया तिराहे पर ले जाकर जाम लगा दिया था। परिजनों ने बताया था कि 23 अगस्त की शाम करीब छह बजे डालचंद बुखार की दवा लेने के लिए कुर्रियाकलां स्थित डॉ. आशुतोष वाजपेयी की क्लीनिक पर गए थे।
दवा खाने और इंजेक्शन लगने के 15 मिनट बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार को जाम लगाने के मामले में उप-निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने प्रधान के पुत्र गोलू, अठन्ना, नरवीर, विमलेश, आनंद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। जाम लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।