फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police remained asleep and Tasavvar was murdered.

Shamli News: पुलिस सोती रही और हो गई तसव्वर की हत्या

Wed, 26 Aug 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 26 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The police remained asleep and Tasavvar was murdered.
कैराना के तीतरवाड़ा में तसव्वर की हत्या की जानकारी देता उसका भाई सनव्वर-संवाद
शामली। गांव तीतरवाड़ा में मजदूर तसव्वर की हत्या ने पुलिस की रात की गश्त और गांव में सक्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये हाल तो तब है जब गांव में पुलिस चौकी मौजूद है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या से पहले नकाबपोश बदमाश करीब दो घंटे तक गांव में खुलेआम घूमते रहे। बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर तक भी नहीं पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर समय रहते गश्त करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ ही कर लेती तो शायद हत्या जैसी वारदात होने से रोकी जा सकती थी।
विज्ञापन

सोमवार रात सद्दाम के मकान के सामने गली में एक बैठक के बाहर कुछ ग्रामीण बैठे थे। इसी दौरान कई नकाबपोश बदमाश वहां आकर खड़े हो गए। वे काफी देर तक बेखौफ होकर बातचीत करते रहे। ग्रामीणों ने जब उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो बदमाशों ने फायरिंग तक कर दी। गोलियों की आवाज पर पूरा गांव तो जग गया लेकिन पुलिस की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में भी 24 घंटे बाद खाली हाथ पुलिस
कैराना। मोहल्ला अफगानान में महिला से छेड़छाड़ और इसके बाद उसके पति पर पेचकस से जानलेवा हमला करने के मामले में भी तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed