{"_id":"6a8deb3d0d7e0beba5042fc0","slug":"teenage-girl-who-ran-away-from-home-to-nepal-found-at-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183937-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से भागकर नेपाल गई किशोरी सोनौली बॉर्डर पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से भागकर नेपाल गई किशोरी सोनौली बॉर्डर पर मिली
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की टीम ने नेपाल से भारत लौट रहे एक युवक के साथ नाबालिग किशोरी को पकड़ लिया। वाराणसी पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने दोनों को पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया। वाराणसी पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार, किशोरी 21 अगस्त को परिजन को बिना बताए घर से निकल गई थी और नेपाल पहुंच गई। वापस भारत लौटने के दौरान सोनौली बॉर्डर के गेट पर एसएसबी की टीम ने युवक और किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में रोक लिया। पूछताछ में किशोरी के नाबालिग होने और उसके घर से बिना बताए जाने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद एसएसबी ने मामले की सूचना वाराणसी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम सोनौली बॉर्डर पहुंची, जहां एसएसबी ने युवक और किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि वाराणसी पुलिस की सूचना पर सीमा पर युवक के साथ किशोरी को पकड़ा गया था। दोनों को वाराणसी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम दोनों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।