फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth's body found hanging from tree under suspicious circumstances; murder alleged.

Rampur News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree under suspicious circumstances; murder alleged.
मिलक। क्षेत्र के ग्राम भैंसोडी के जंगल में मंगलवार देर शाम एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन

गांव भैंसोडी निवासी गौरव फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव के जंगल में एक पेड़ पर गौरव का शव फंदे से लटका देखा। शव मिलने की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरे बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर दी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर मनमाने ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि युवक की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ पीपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जांच का भरोसा दिया। हालांकि परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने शव को वापस गांव लाने की मांग शुरू कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस को शव वापस गांव बुलाना पड़ा। गांव में शव पहुंचने के बाद पुलिस ने परिजनों को मृतक का शव दिखाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने युवक की मौत के पीछे पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed