{"_id":"58767b944f1c1bc156ba846f","slug":"robbed-of-artisan-sewing-sresham","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई कारीगर से सरेशाम लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलाई कारीगर से सरेशाम लूट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक युवक के पास से नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। वहीं पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। मोहल्ला ककरा कलां निवासी वसीम पुत्र कमरूद्दीन ने बताया कि वह पक्का तालाब मोहल्ले मेें असलम की फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। बुधवार शाम छह बजे वह फैक्ट्री से पेमैंट लेकर पैदल घर जा रहा था। जब वह ईदगाह रोड पर पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसके पास आकर बाइक रोक दी। इतने मेें एक युवक बाइक से उतरा और उसने उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। उन लोगों ने उसके पास से पेमेंट के पांच हजार रुपए व एंड्रायड मोबाइल फोन लूट लिया और तेज रफ्तार आगे की ओर भाग गए। पीड़ित ने उन लोगें के जाने के बाद शोर मचाया, लेकिन तब तक वह लोग भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में अभी इस तरह की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र को लूटा
बंडा। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाडे़ बाप बेटे से छह हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बेखौफ बदमाश भीड़ के बीच से फरार हो गए। गांव डभौरा सेवा निवासी मेवाराम बुधवार को अपने पुत्र राजवीर के साथ बंडा में खुटार रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से रुपये निकालने आए थे। मेवराम ने दस हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा लेकिन कैशियर ने राकश कम होने की बात कहते हुए छह हजार रुपये का बिड्राल लेकर रुपये दे दिए। बैंक से घर जाने के लिए निकले मेवाराम और उसके पुत्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से मात्र पांच सौ मीटर दूर ही रोक लिया और तमंचा तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए रुपये लूट लिए। बदमाशों ने राजवीर के पास से माबाइल भी छीन लिया और भाग निकले। भागते समय बदमाश बाइक का प्लग भी निकाल ले गए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लूट की घटना से सनसनी फैल गई, लेकिन किसी ने भी बदमाशों की पीछा करने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसके बाद मेवाराम थाने पहुंचा और पुलिस को लूट की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद पिता पुत्र को बैंक ले जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।