फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road construction and encroachment is shrinking due to the highway

रोड निर्माण और अतिक्रमण के चलते सिकुड़ रहा हाईवे

Sat, 09 Jan 2016 08:22 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 09 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Road construction and encroachment is shrinking due to the highway
कस्बे में अतिक्रमण से सिकुड़े मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे का निर्माण शुरू होते ही वाहनों का लंबा जाम लगने लगा है। लगभग सात मीटर चौड़े आधे रोड पर सीमेंटेड रोड बनाई जा रही है। नागरिकों ने आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाए जाने के लिए रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पहले से ही अतिक्रमण से सिकुड़े इस रोड पर आए दिन वाहनों का जाम लगा रहता था। अब तो आधे रोड पर यातायात रोककर सीमेंटेड रोड का निर्माण होने से जाम की समस्या और भी विकराल हो गयी है। मालूम हो कि दिल्ली के लिए शार्टकट रोड होने की वजह से यहां से प्रतिदिन दर्जनों रोडवेज बसें और सैकड़ों ट्रक बदायूं, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली आदि नगरों के लिए आते जाते हैं। इससे इस रोड पर लगभग रोजाना ही लगने वाले जाम से वाहन चालक और यात्री बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रोड के दोनों तरफ दुकानों के आगे फल, चाट पकौड़ी और पान की अस्थाई दुकानों और डग्गामार वाहनों के अनधिकृत रूप से बनाये गए स्टैंड से आवागमन बाधित रहने से समस्या और विकराल हो गयी है। नागरिकों ने कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को शीघ्र हटवाए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed