{"_id":"58a1bc6f4f1c1b4f54d84ac6","slug":"rnjisn-attack-on-youth-on-four-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर रंजिशन हमला, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर रंजिशन हमला, चार पर रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव ढुकरी कलां में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव ढुकरी कलां निवासी 40 वर्षीय भूरे सिंह ने बताया कि 25 साल पहले उसके बड़े भाई बलराम सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। तभी से हत्यारोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश मान रहे हैं। रविवार शाम वह खेत से लौट रहा था, तभी नौने ने अपने साथियाें के साथ उसे घेर लिया और उस पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस घटना में धारदार हथियार से उसका सिर फट गया। चीखपुकार सुनकर उसके परिवार के लोग जब आए, तब तक हमलावर भाग गए। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन