{"_id":"1be95b48a226e44d3b9a863160896cdb","slug":"rngdari-in-default-driver-beaten-broken-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर चालक को पीटा, शीशे तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर चालक को पीटा, शीशे तोड़े
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में सोमवार की रात रंगदारी देने से मना करने पर दबंगों ने कार चालक राजकुमार सिंह की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव लधौली निवासी राजकुमार चिनौर निवासी सनोज कुमार की कार चलाते हैं। रविवार की शाम रामकुमार पुवायां रोड स्थित एक ढाबा पर खाना खाने गए थे, तभी नियामतपुर गांव के पिंकू, गोविंद, नीलेश, हितेंद्र, सत्यप्रकाश ने शराब पीने के राजकुमार से रंगदारी मांगी, इसका विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज की। इसके बाद राजकुमार अपनी कार लेकर घर चला गया। सोमवार की रात करीब 10.30 बजे राजकुमार चिनौर में सनोज के घर कार खड़ी करने आए, तभी सभी आरोपियों ने राजकुमार पर हमला बोलकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने कार के सभी शीशे फोड़ दिए। ग्रामीण की भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन