फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RLD district president, including seven reports of fraud

लोकदल जिलाध्यक्ष सहित सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 04 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बंगश में मकान पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद में लोकदल जिलाध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला बंगश निवासी सत्तार खां पुत्र अशफाक खां ने सीओ सिटी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसका मोहल्ले में मकान नंबर 184, 141 उसका पुश्तैनी मकान है। दो माह पहले मोहल्ले के ही जहांगीर पुत्र मुर्शरफ अली मकान पर कब्जा करने आ गए और कहा कि उन्होंने यह बैनामा एक अगस्त 2016 को अहमद अली व मुईन से करा लिया। पीड़िता ने बताया कि उसने मकान पर कब्जा करने का विरोध किया तो उसने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सीओ सिटी को बताया कि उसके मकान के फर्जी तरीके से कागज तैयार करके धोखाधड़ी कर बैनामा कर दिया गया। धोखाधड़ी के इस षड़यंत्र में नाजिर व तसब्बर अली भी शामिल हैं। जबकि फर्जी बैनामा में गवाही के तौर पर बंगश के ही राशिद पुत्र वारिस, लोदीपुर निवासी सत्यपाल मिश्रा पुत्र बाबूराम के नाम भी लिखे हैं। पीड़ित सत्तार खां के प्रार्थना पत्र पर सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लोकदल जिलाध्यक्ष सत्यपाल मिश्रा ने बताया कि अभी उन्हे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed