फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rice Miller commission On firing, report

राइस मिलर ने आढ़ती पर की फायरिंग, रिपोर्ट

Tue, 12 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में बिसरात रोड पर मंगलवार को उधारी के रुपये मांगने पर राइस मिलर ने रिवाल्वर निकालकर आढ़ती पर फायरिंग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राइस मिलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी विनीत शुक्ला की रोजा मंडी में आढ़त है। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 2012 में रंगमहला निवासी संजीव कुमार की सीतापुर रोड पर गांव चकभिटारा के पास राइस मिल है। उन्होंने संजीव को कई ट्रक धान उधार दिया था, जिसका करीब 5.26 लाख रुपये बकाया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर अक्सर संजीव धमकी देने लगते थे। मंगलवार दोपहर वह बिसरात रोड से गुजर रहे थे, तभी उन्हें संजीव राठौर दिख गए। उन्होंने संजीव से उधारी की रकम मांगी तो गाली-गलौज करते हुए उन्होंने अपनी रिवाल्वर निकाल ली। संजीव ने रिवाल्वर से दो फायर भी किए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने विनीत की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 406,420,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed