फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Revelations 24 million theft Planted in the Crime Branch

24 लाख की चोरी के खुलासे  में लगाई गई क्राइम ब्रांच

Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव रूजहा कलां, महेशापुर और अठकोना में हुई चार लाख की नगदी सहित 24 लाख की चोरी के मामले में एसपी ने क्राइम ब्रांच को लगाते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। उधर, खुटार पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार रात खुटार के गांव अठकोना निवासी सपा के ब्लाक अध्यक्ष मनोज वर्मा के घर से चोरों ने 1.20 लाख रुपये, सात लाख के जेवर, गांव महेशापुर के राजू वर्मा के घर से 1.72 लाख रुपये, सात लाख के जेवर और गांव रूजहा कलां के ज्ञानसिंह के घर से 1.10 लाख रुपये और पांच लाख रुपये के जेवर चुरा लिए थे। वारदात की जगह पर लोगों भी आवाजाही के कारण डॉग स्कवॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी थी। पुलिस ने तीनों चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात क्षेत्र से आधा दर्जन संदिग्धों को उठाया गया और उनसे पूछताछ की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने भी पीड़ितों के घर जाकर घटना की जानकारी ली थी और पुलिस को चोरियों का जल्द खुलासा करने को कहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम को भी मैदान में उतार दिया और चोरों का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी हिमांशु निगम ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से जानकारी हासिल की। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed