फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired woman cheated jewelry from Dakkrmi

रिटायर्ड महिला डाककर्मी से जेवर ठगे

Tue, 24 Feb 2015 01:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Retired woman cheated jewelry from Dakkrmi
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल हुंडाल खेल में रहने वाली रिटायर्ड डाककर्मी आशा श्रीवास्तव को नक्षत्र ठीक करने का झांसा देकर शनिवार की शाम को दो ठगों ने सोने के कुंडल, चेन और लॉकेट उतरवा लिए। ठग पचास कदम इधर-उधर देखे बगैर चलने की बात कहकर चंपत हो गए। सोमवार को आशा ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

आशा श्रीवास्तव के पति सिद्ध गोपाल श्रीवास्तव डाक विभाग में थे। उनकी मौत के बाद आशा को नौकरी मिल गई। करीब पांच साल पहले आशा रिटायर हुई हैं। वह अपने बेटों के साथ मोहल्ला हुंडाल खेल में रहती हैं। आशा के मुताबिक शनिवार की शाम करीब सात बजे वह बाजार से सब्जी लेकर घर वापस आ रही थीं, तभी मोहल्ले की गली में उन्हें दो युवक मिल गए। उसमें से एक युवक ने आशा से कहा कि तुम्हारे नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। उनकी बात पर आशा रुक गईं। इसी बीच दूसरे युवक ने कहा कि हमारे ऊपर हनुमान जी छाया अपने हाथ आगे करके अपने कुंडल और सोने की चेन निकाल कर उसके हाथ में रख दो। उसकी बातों में आकर आशा ने अपने जेवर उतराकर उसके हाथों में रख दिए। इसके बाद दोनों युवक बोले की सिर पर साड़ी का पल्लू रखकर पचास कदम बगैर इधर-उधर चलों, सभी कष्टों से मुुक्ति मिल जाएगी। पचास कदम चलने के बाद आशा ने पीछे देखा तो दोनों युवक गायब थे। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ठगाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed