{"_id":"57780d7b4f1c1b4f4d79b773","slug":"retaliatory-firing-by-the-police-arrested-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने तस्कर दबोचा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाबी फायरिंग के बाद तस्करों को खदेड़ कर पुलिस ने ट्रक में भरे हत्या के लिए ले जाए जा रहे 37 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए, जिनमें तीन मृत पाए गए। ट्रक से कूद कर भाग रहे एक पशु माफिया को पुलिस ने दबोच लिया। जीवित 34 पशुओं को पीलीभीत गोशाला भेजा। थानाध्यक्ष अमरसिंह पुलिस बल के साथ शनिवार को निगोही-शाहजहांपुर मार्ग पर रोड गस्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली शाहजहांपुर की ओर से प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक संभल ले जाया जा रहा है। उन्होंने आनन-फानन में दो टीम गठित कर की। एक टीम की अगुवाई करते हुए एसओ अमरसिंह ने गांव गिरगिचा नहर पुलिया पर जा पहुंचे और दूसरी टीम को निगोही थाना गेट लगाया। रात्रि तीन बजे ट्रक आता दिखा। थानाध्यक्ष अमरसिंह ने ट्रक को रोकने का संकेत किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोके जाने के बजाय उसकी गति को और तेज कर दी। एसओ अमर सिंह ने भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए थाना गेट की टीम को रोड जाम करने को कहा। थाना गेट की टीम ने वाहन लगाकर रोड बंद कर दिया। भाग रहे ट्रक चालक ने रोड बंद देख ट्रक बैक करके भागा ही था ट्रक का पीछा कर रहे एसओ भी आ पहुंचे। अपने को घिरा देख ट्रक पर सवार पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायर झोंके। पुलिस की फायरिंग से ट्रक का पहिया पंचर हो गया। तभी फायर करते हुए दो तस्कर भाग गये। जबकि पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पकड़े गये युवक ने अपना खलील नाम मुरादाबाद थाना मझोला के मोहल्ला जैंतीपुर निवासी बताया है। पुलिस ने ट्रक से 37 प्रतिबंधित पशु बरामद किए, जिनमें तीन मृत पाए गए।
विज्ञापन