फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on fraud on Regional Food Officer, DSO

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, डीएसओ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट 

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 तत्कालीन जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन सहित पांच लोगों के खिलाफ कांट थाने में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोप है कि जिला पूर्ति अधिकारी ने खुले बाजार में राशन और मिट्टी का तेल बेचने के आरोप में निरस्त की गई दुकान को कोटेदार से साठगांठ करके बहाल कर दिया। 
विज्ञापन

थाना कांट के मोहल्ला शेखान निवासी शहजाद अहमद खां ने कोर्ट के जरिए दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मोहल्ला केले वाली चौपाल के कोटेदार इकरार अहमद उसे राशनकार्ड होने के बावजूद राशन और मिट्टी का तेल न देकर बाजार में बेच देते हैं। मामले की जांच कराए जाने के बाद कोटेदार को दोषी पाते हुए डीएम के आदेश पर उसका अनुबंधपत्र जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन ने 24 फरवरी, 2011 को निरस्त कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ कोटेदार ने मंडलायुक्त के यहां अपील की। इस पर 13 जून, 2011 को दोबारा जांच करने का आदेश पारित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने 15 जून, 2013 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीएन शुक्ल और तिलहर पूर्ति लिपिक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। आरोप है कि इसके पश्चात कोटेदार ने अपनी दुकान को बहाल करने के लिए इन सभी लोगों को रिश्वत देकर साठगांठ कर ली और फर्जी, कूटरचित शपथ पत्र बनवाकर दुकान बहाल करा ली। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी किशोर कुमार भी शामिल थे। कोटेदार के समर्थन में जिनके नाम से शपथ पत्र दाखिल किए गए थे, जब उन लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जांच समिति के सामने कह दिया कि उनमें से किसी ने भी कोटेदार के समर्थन में शपथ पत्र नहीं दिए हैं। आरोप है कि इस पर जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति लिपिक तिलहर ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष देवेश सिंह ने बताया कि अभी मामले की विवेचना की जा रही है। बता दें कि जाकिर हुसैन इस समय बरेली में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर तैनात हैं। यहां उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी का प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed