{"_id":"58efcdc04f1c1b791ecf7732","slug":"report-on-four-including-pradhan-s-husband-in-the-beating-of-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक को पीटने में प्रधान के पति सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक को पीटने में प्रधान के पति सहित चार पर रिपोर्ट
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से मारपीट के मामले में पुलिस ने भटपुरा रसूलपुर की प्रधान के पति सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे दिन बैंक दोपहर बाद तब खुली, जब जिले से अधिकारी बैंक पहुंचे।
बैंक कर्मचारी अनंत कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम चार बजे बैंक में ग्राहकों का कामकाज बंद हो चुका था और बैंक रिकॉर्ड को मेंटेन किया जा रहा था। चैनल में अंदर से ताला पड़ा था। इसी बीच कुछ लोग आए और चैनल खुलवाने की कोशिश की। बैंक प्रबंधक ने चैनल खोलने से मना करा दिया तो ये लोग भड़क गए। शाम को बाइक से शाहजहांपुर लौटते समय पैना हाइडिल के पास बोलेरो से आए लोगों ने बैंक प्रबंधक अंकुर सोनी को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में देर रात भटपुरा रसूलपुर की प्रधान के पति रमजानी और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ एकराय होकर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से बैंक कर्मचारी इतना दहशत में रहे कि वे दोपहर तक बैंक नहीं आए। इससे सैकड़ों उपभोक्ता बैंक के बाहर खड़े रहे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे जिले से जब बैंक के अधिकारी आए, तब बैंक खुली।
हमलावरों की तलाश में दबिशें जारी
बैंक प्रबंधक पर जानलेवा हमला करने वाले रमजानी और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने पहले तो गांव में ही छापेमारी की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उसकी तलाश में कई और स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
शातिर अपराधी है रमजानी
रमजानी पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बंधक बनाकर लोगों से मजदूरी कराने आदि के 13 मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।