फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Red beacon car was cut off from the commotion of youth

लालबत्ती लगी कार से आए युवकों ने काटा हंगामा

Mon, 10 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शनिवार रात लालबत्ती लगी लग्जरी कार सवार युवकों ने पुवायां में जमकर हंगामा काटा। नशे में धुत युवकों ने कुछ ट्रक चालकों से अवैध वसूली भी की। 
विज्ञापन

शनिवार रात यूपी 25 नंबर डिजिट से शुरू होने वाली एक लग्जरी कार पुवायां पहुंची। कार में चार युवक सवार थे। युवकों ने कार बंडा मार्ग पर रोक दी और शराब दुकान के सेल्समैन को धमकाकर शराब की बोतल ले ली। कार में बैठकर शराब पी। नशा हो जाने के बाद युवक कार लेकर शाहजहांपुर रोड पर चले गए और कई ट्रक चालकों को लालबत्ती का रौब दिखाकर अवैध वसूली की। कुछ ट्रक चालकों ने वसूली का विरोध करते हुए कार सवार युवकों से परिचय पूछा तो युवक ट्रक चालकों से गाली गलौज करते हुए मौके से खिसक लिए और नगर में चल रहे रामलीला मेले जा पहुंचे। मेले में युवकों ने नौटंकी, सर्कस में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। लालबत्ती की कार से पहुंचे युवकों के हंगामे की जानकारी पाकर मेला कमेटी के लोगों ने युवकों से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे। इसके बाद मेला कमेटी के लोगों ने इन्हें दौड़ा लिया। विवाद बढ़ता देख युवक कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ा
शनिवार रात चोरों ने नगर के स्वामी विवेकानंद पीजी कालेज के प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ डाला, लेकिन इस दौरान आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले। कालेज से कोई भी सामान चोरी नहीं हो सका। कालेज के लिपिक मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर प्राचार्य कक्ष के ताले तोड़े जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed