{"_id":"5749eae54f1c1be8496912a1","slug":"rape-accused-in-the-murder-of-the-victim-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के घर में आरोपी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता के घर में आरोपी की हत्या
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता के घर में आरोपी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पीड़िता के घर में रेप के आरोपी युवक की गला दबाकर और सिर और चेहरा ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस ने रेप पीड़िता के पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की भाभी की तहरीर पर रेप पीड़िता, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर और सिर में चोट लगने से मौत होना बताई गई है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग माना जा रहा हैं। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज की आशा तिवारी पत्नी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका देवर अरविंद पेशे से चालक था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अरविंद को मोहल्ले की एक महिला ने फोन करके अपने घर बुलाया। वहां उसके पति और एक अन्य साथी ने गमछे से गला दबाने के बाद ईंट से मुंह और सिर कुचलकर अरविंद की हत्या कर दी। शव आरोपी के घर पर ही पड़ा मिला। आशा का कहना है कि पहले उनका परिवार कोतवाली क्षेत्र के रोशनगंज मोहल्ले में स्थित आरोपी महिला के मकान में किराये पर रहता था। यहां अरविंद के आरोपी महिला से संबंध हो गए। महिला ने संबंधों का फायदा उठाते ब्लैकमेल करने की नीयच से अरविंद के खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इसी मुकदमे में वह आठ महीने जेल मे रहने के बाद 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। मृतक की भाभी आशा का आरोप है कि आरोपी महिला ने अपना पुराना मकान बेचकर उसी के मोहल्ले में मकान बना लिया। अरविंद से रुपये ऐंठने और मुकदमे में समझौता करने के बहाने शुक्रवार की रात 10 बजे फोन करके अरविंद को अपने घर बुलाया। वहां बात न बनने पर महिला, उसके पति और उसके साथी ने अरविंद की हत्या कर दी और शव अपने घर में छोड़कर फरार हो गए।सुबह तक अरविंद के घर नहीं पहुंचने पर आशा ने अरविंद का मोबाइल मिलाया लेकिन वह बंद था। आशा को शंका हुई तो वह तलाशती हुई आरोपी के घर पहुंची। घर के अंदर बरामदे में खून से लथपथ अरविंद की लाश पड़ी थी। सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी धनंजय कुमार मौके पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के मूल में अवैध संबंध के संकेत मिल रहे हैं। लाश आरोपी के ही घर से बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
- धनंजय कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, थाना आरसी मिशन
विज्ञापन
घटना के मूल में अवैध संबंध के संकेत मिल रहे हैं। लाश आरोपी के ही घर से बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
- धनंजय कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, थाना आरसी मिशन