{"_id":"0024973ce8f06f8448e54bfd73c02de7","slug":"raid-seized-12-drums-of-kerosene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में 12 ड्रम केरोसिन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी में 12 ड्रम केरोसिन बरामद
तिलहर
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सरोबर नगर में प्रधान ढाबा पर सोमवार की तिलहर पुलिस, क्राइम ब्रांच और पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करके 12 ड्रम केरोसिन, दो ड्रम नकली डीजल और दो ड्रम केमिकल बरामद किया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता लगा कि यह लोग केरोसिन आयल से नकली डीजल बनाने का काम करते थे।
नेशनल हाईवे पर स्थित गांव सरोबर नगर के पास सरदार जसवंत सिंह का प्रधान नाम से ढाबा संचालित होता है। इसी ढाबे पर पहले भी 2013 में मार्च में तत्कालीन डीएम के निर्देश पर की गई छापामारी में 24 ड्रम केरोसिन बरामद किया गया था। जो कि तीन दिन बाद गायब हो गया था। इसमें से मात्र छह ड्रम मिले थे, जो कि खाली थे। इस कारोबार में बड़े नेटवर्क का हाथ हैं। सड़क किनारे निकलने वाले टैंकर से केरोसिन की अवैध रूप से खरीददारी की जाती है। इसकी सूचना एसपी को काफी समय से मिल रही थी। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, तिलहर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने शाम करीब छह बजे प्रधान ढाबा पर छापामारी शुरू की। छापामारी होते ही ढाबा पर भगदड़ मच गई। टीम ने ढाबा के पीछे से 12 ड्रम केरोसिन, दो ड्रम नकली डीजल और दो ड्रम लाल रंग को केमिकल बरामद हुआ है। इसके साथ ही छोटे-छोटे दर्जनों ड्रम और तेल खींचने वाला पंप भी बरामद किया गया है। यहां पर केरोसिन में केमिकल मिलाकर नकली डीजल बनाने का कारोबार होता है। पुलिस ने ढाबा मालिक जसबंत सिंह, नीरज सिंह और राम सिंह उर्फ रामू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। टीम में डीएसओ बीके शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक सदर मयंक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक तिलहर अनुज कुमार, तिलहर इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच टीम में एसआई अजय कुमार और विजय वीर सिंह शामिल थे।
एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच, तिलहर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने प्रधान ढाबा पर छापामारी के 12 ड्रम केरोसिन, दो ड्रम नकली डीजल और दो ड्रम लाल केमिकल बरामद हुआ है। पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
- वीके मिश्रा, सीओ सदर
प्रधान ढाबा पर अवैध रूप से केरोसिन से नकली डीजल बनाने का कारोबार होता हुआ मिला है। पकड़े गए माल को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ पकड़े केमिकल की जांच कराई जाएगी और आरोपियों पर कार्रवाई के प्रपत्र तैयार कराए जा रहे हैं।
- बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी