{"_id":"74d2928c0175d5d74c91ca1b36bcd59c","slug":"puwayan-king-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संगठनों ने दी अपने प्रिय राजा को श्रद्धांजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई संगठनों ने दी अपने प्रिय राजा को श्रद्धांजली
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Fri, 30 Jan 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझले राजा के नाम से मशहूर पुवायां के राजघराने के रिटायर्ड विंग कमांडर अभय सिंह के लखनऊ में आकस्मिक निधन पर तमाम संगठनों ने दुख जताया है।
विधायक शकुंतला देवी ने राजा साहब के लखनऊ स्थित आवास पर जाकर उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजली अर्पित की। नगर के प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, द सीक्रेड हार्ट एकेडमी के प्रबंधक रामनरायन मेहरोत्रा, सह प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा ने राजा साहब के स्कूल में आयोजित शोकसभा में कहा कि उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा, नगर अध्यक्ष केके लील, सुधीर अग्रवाल, कपिल गुप्ता, धर्मपाल यादव, देवेंद्र लील, अजीत गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, सुनील अग्रवाल, केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, पुवायां के अध्यक्ष पवन मिश्रा, अरुण सिंह, विरासत अली, विपिन सिंह, संजीव मिश्रा, हिमांशु बाजपेयी, सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह यादव, अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों, गांव डेलखेड़ा के अजय संजय सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों ने राजा साहब के निधन पर दुख जताया है। तहसील बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने भी शोक सभा के बाद न्यायिक कार्य नहीं किया।
परौर। यहां के राजमहल में एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें राजा अभय सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव और राजा परौर अजय सिंह ने अभय सिंह को कर्मठ व निष्ठावान व्यक्ति बताया। इसके बाद राजा अजय सिंह इंटर कॉलेज में शोकावकाश घोषित कर दिया गया। संवेदना व्यक्त करने वालों में महासभा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महासभा के युवा जिलाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, पदम सिंह, भरत सिंह, निलय सिंह आदि शामिल रहे।
शाहजहांपुुर में भी जताया गया शोक
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में पुवायां के राजा अभय सिंह के निधन पर सभी ने मौन रखकर शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में सेठपाल सिंह, मुनीश सिंह परिहार, विजय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, आलोक प्रताप सिंह भोला, आशीष भदौरिया आदि शामिल रहे।