{"_id":"585037094f1c1ba06f64a964","slug":"puwayan-escaped-from-the-police-station-accused-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां कोतवाली से भाग निकला मारपीट का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां कोतवाली से भाग निकला मारपीट का आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया खुटार का एक युवक पुवायां कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने थोड़ी ही देर बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश होने पर एसडीएम ने 14 दिन के लिए उसे जेल भेज दिया।
खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी मुरारी की पुवायां के गांव सदापुर में ससुराल है। मुरारी के खिलाफ ससुराल में आए दिन विवाद करने की शिकायत पुवायां की पुलिस से की गई थी। दो सिपाही सोमवार की शाम मुरारी को पकड़कर कोतवाली ले आए। मंगलवार की दोपहर कोर्ट जाने से पहले वह पेशाब करने के लिए गया और सिपाही को चकमा देते हुए दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने से कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तमाम पुलिसकर्मी उसकी तलाश में दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे कुछ ही देर बाद नगर में ही घूमते हुए फिर से गिरफ्तार कर राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया भागे हुए आरोपी को तुरंत ही पकड़ लिया गया था और शांतिभंग की आशंका के तहत उसका चालान किया गया है। कोर्ट में पेश होने पर एसडीएम रामशंकर ने उसकी करतूत जानकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।