फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   puwayan actident

ड्राइवर को छोड़कर सभी घायल हुए डिस्चार्ज

Sun, 21 Dec 2014 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
puwayan actident
सिंधौली में मैक्स वाहन और ट्रक की भिड़ंत में मौत की नींद सोने वाले नौ लोगों के अलावा घायल हुए सभी दस लोगों की हालत में शनिवार को सुधार बताया गया है। इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। यहां बचे पांच लोगों में से एक को शुक्रवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया था, जबकि शेष चार में से ड्राईवर विनोद को छोड़कर अन्य चार घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को ही सिंधौली थाने से लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर सोनकर बाबू की जगह शनिवार को भी तैनाती नहीं हो सकी। दूसरी तरफ इस घटना से सिंधौली कस्बे के लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। यहां रोडवेज बसों के लिए कोई निर्धारित स्टापेज न होने के कारण यात्री बस आने पर दौड़ ही लगाते रहते हैं और तब भी हादसा होने का डर रहता है। वहीं अब कस्बे में इस मुख्य रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पुवायां मार्ग पर नहीं चले डग्गामार वाहन
सिंधौली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना होने के दूसरे दिन शनिवार को शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन नहीं चले। पुलिस कर्मी सारे दिन थानों के बाहर खड़े होकर सड़कों की निगरानी करते रहे। पुलिस के तेवर देखते हुए अधिकांश चालकों ने अपने डग्गामार वाहनों को घर में खड़ा रखना ही ठीक समझा।
विज्ञापन


सिंधौली में नहीं रुकीं रोडवेज बसें
सड़क दुर्घटना के बाद जागे परिवहन विभाग ने शाहजहांपुर- पुवायां मार्ग पर 12 बसें लगा दीं, जिससे कि डग्गामार वाहनों पर रोक लगे और यात्रियों को सहूलियत हो सके, लेकिन शनिवार को इसके विपरीत परिस्थितियां यात्रियों को झेलनी पड़ीं। सिंधौली में कोई बस स्टैंड न होने की वजह से रोडवेज बस चालकों ने वहां की सवारियों को बैठाना जरूरी नहीं समझा। इससे तमाम यात्री थाना और ब्लाक कार्यालय के बीच में खड़े-खड़े इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामारी नहीं थमी तो होगा चक्का जाम
पुवायां। डग्गामार वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने और जिला मुख्यालय से खुटार, बंडा रूट पर रोडवेज की बस बढ़ाए जाने की मांग करते हुए तहसील बार एसोसिएशन ने अधिकारियों को पत्र भेजे हैं। कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई। शनिवार को वकीलों ने बैठक कर वकील अजय दीक्षित सहित सभी मृतकाें के प्रति शोक जताया। शोकसभा में तहसील बार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, विमल श्रीवास्तव, नरेंद्र शुक्ला, राजेंद्रनाथ कपूर, हरिओम अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर, युवा छात्र संगठन के जिला उपाध्यक्ष पार्थ मिश्रा ने एसडीएम को पत्र देकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति जताया शोक
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक कर दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने बैठक करके सिंधौली में हुए सड़क हादसे में मरने वाले लोगों के लिए शोक जताया। इस दौरान डॉ. अजय नागर और डॉ. ओएस कनौजिया मौजूद रहे। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अध्यक्ष अनिल दीक्षित, कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई शोक सभा में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के वेदप्रकाश शर्मा शोक व्यक्त करने के साथ ही संगठन का धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।


अंत्येष्टि में शामिल हुए पूर्व सांसद मिथिलेश
पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार शनिवार को मदनापुर क्षेत्र के गांव बरीबरा जाकर सड़क हादसे में मौत का शिकार बने कानूनगो नरसिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए और घरवालों को सांत्वना दी। इससे पहले उन्होंने कैंप कार्यालय पर मृतकों और घायलों के घरवालों से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed