{"_id":"5844261f4f1c1b5222a86295","slug":"puwayan-17-tube-wells-in-banda-motor-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां, बंडा में 17 नलकूपों के मोटर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां, बंडा में 17 नलकूपों के मोटर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मोटर दिखाता किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चोरों ने बरौना क्षेत्र में धावा बोलकर एक दर्जन नलकूपों के मोटर चोरी कर लिए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। गांव बरौना निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात चोरों ने उनके तीन नलकूपों से मोटर चोरी कर लिए और तार निकालने के बाद मोटर खेतों में फेंककर चले गए। इसके अलावा गांव के ही मलकीत सिंह के तीन मोटर, अमरजीत सिंह और जगजीत सिंह के दो-दो, अमनदीप सिंह के एक मोटर का तार चोरी कर लिया गया। सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो नलकूप के मोटर चोरी होने का पता चला। एक ही रात में 12 नलकूपों के मोटर चोरी होने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने मोटर से तार चोरी करने वालों का शीघ्र पता लगवाए जाने की मांग की है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी ओमप्रकाश के घर के बाहर लगे जनरेटर का अल्टीनेटर शनिवार रात चोरी हो गया। ओमप्रकाश ने भी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बंडा। चोरों ने शनिवार रात गांव महमूदापुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख तौलेराम वर्मा, जसवीर सिंह, भगवानदीन वर्मा, गांव खड़पारी के वीर यादव, कामता प्रसाद के नलकूप से मोटर चोरी कर लिए। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में अब तक दर्जनों किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी हो चुके हैं, लेकिन चोरों का पता लगाया जाना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती है। इससे किसानों में रोष है।