फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pump master license Threatened to cancel

पंप मालिक को लाइसेंस रद्द कराने की धमकी

Mon, 26 Oct 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pump master license Threatened to cancel
एक पेट्रोल पंप पर मिट्टी तेल से भरा टैंकर पकड़कर छोड़े जाने के मामले में खुटार थाने में पूर्व में तैनात रहे एक चर्चित सिपाही की प्रमुख भूमिका रहने की चर्चा है। अमर उजाला में सोमवार को इस मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद पूरे प्रकरण में संदिग्ध भूमिका रखने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामला न खुले इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।, उधर, आज पंप पर पहुंचकर पुलिस वालों ने मामला खुलने पर पंप का लाइसेंस रद्द कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को खुटार क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर मिट्टी तेल से भरा टैंकर मिलावट के लिए आया था। पेट्रोल पंप के भूमिगत टैंक में तेल उतारे जाते समय किसी तरह मामले की खबर खुटार में तैनात एक दरोगा को लग गई। दरोगा अपने साथ चार सिपाहियों को लेकर पंप पर पहुंचा और टैंकर को चालक सहित पकड़ लिया। चर्चा है कि इसके बाद बड़ी डील कर मामले को पंप पर ही रफादफा कर दिया गया। इसके बाद टैंकर चालक मिट्टी का तेल उतारकर चला गया। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि खुफिया जांच में मामले की पुष्टि भी हो गई है। जल्द ही टैंकर मामले को घोट जाने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है, लेकिन कोई भी इस संबंध में बोलने को तैयार नहीं है।  
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि खुटार थाने में पूर्व में तैनात रहे एक सिपाही ने मामले को रफा दफा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टैंकर पकड़े जाने के बाद पंप स्वामी ने उक्त सिपाही से संपर्क किया और सिपाही ने अपने पूर्व के साथियों से बात कर डील को फाइनल करा दिया। मामले में दो ऐेसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो थाने में काफी समय से तैनात हैं। टैंकर प्रकरण में शामिल रहे पुलिसकर्मी सोमवार को पंप स्वामी से मिले और मामला निपटाए जाने की बात किसी से भी नहीं कहने की सलाह दी। चेतावनी दी गई कि वह लोग फंसे तो पंप का लाइसेंस भी नहीं बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed