फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police recovers illicit liquor making tools during raid

आबकारी टीम ने मारा छापा, शराब बनाने के उपकरण बरामद     

Wed, 12 Jul 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Police recovers illicit liquor making tools during raid
शराब बनाने के यंत्र
अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के लिए कुुख्यात सांसिया कालोनी में संयुक्त रूप से छापा मारकर आबकारी टीम ने सैकड़ों लीटर लहन नष्ट करने के साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। दोपहर में खीरी, बरेली और शाहजहांपुर की आबकारी टीम ने पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के सांसिया कालोनी में छापा मारा। टीम में कई वाहनों का काफिला था। लिहाजा वाहनों को देखते ही कच्ची शराब बनाने वाले पुरूष अपने-अपने घरों से भाग निकले। टीम ने कॉलोनी पहुंचकर वहां सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया और मौके पर मिले शराब बनाने के उपकरण अपने साथ लेे गई। टीम में लखीमपुर के आबकारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा, बरेली के अरविंद मिश्रा और धर्मेंद पांडे, शाजहांपुर के आशीष सिंह आदि शामिल रहे।  एसओ ऋषि देव सिंह ने बताया कि आबकारी टीम छापा मारकर वहीं से वापस चली गई। टीम ने थाने में वापसी में बरामद माल आदि की कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed