{"_id":"5bb3ac9d867a557ffe04018a","slug":"police-official-commits-suicide-from-service-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दे दी जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा तारबाबू तरुण (56) ने मंगलवार दोपहर फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर सीमा पर हुल्लापुर चौराहे के पास पंचर की दुकान में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी। वह फोन पर बात करते हुए दुकान के अंदर गए थे। एक गोली कनपटी और दूसरी पेट में लगी थी। जख्मी हालत में दरोगा को लोहिया अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अभी तक की जांच में घरेलू कलह से आत्महत्या की बात सामने आई है। फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला के गांव नगला सोना निवासी दरोगा तारबाबू तरुण की ड्यूटी फर्रुखाबाद जिले में आने वाले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला की एस्कॉर्ट में लगाई गई थी। दरोगा जिप्सी से चालक सहित चार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दोपहर में शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के हुल्लापुर पहुंच गए। वहां वह राज्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे।
राज्यमंत्री के देरी से आने पर वह अयूब की पंचर की दुकान के पास कुर्सी पर बैठ गए। उसी समय किसी का फोन आया। कुछ देर बात होने के बाद फोन कट गया। इसके बाद फिर कॉल आई। दरोगा बात करते हुए पंचर की दुकान में चले गए और खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर सिपाही उधर दौड़े तो देखा कि दरोगा तार बाबू खून से लथपथ पड़े हैं। मौके पर और लोगों की भीड़ लग गई। फर्रुखाबाद के राजेपुर के थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दरोगा को लेकर तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।