फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police looking for a girl to call Manoj

मनोज को फोन करने वाली लड़की की तलाश में पुलिस

Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police looking for a girl to call Manoj
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में रहने वाले मनोज की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस फोन करने वाली लड़की का सुराग लगा रही है। हत्या से पहले उस लड़की ने मनोज को फोन करके अपने पास बुलाया था। मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उधर, पूछताछ में रचित ने पुलिस को इस मामले में अहम् सुराग दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में रचित ने बताया है कि कोमल नाम की लड़की ने मनोज को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। उसने बताया कि कोमल से करीब दो महीना पहले मनोज की जान-पहचान हुई थी। कुछ दिन पहले कोमल, मनोज से मिलने उसकी दुकान के पास आई थी। उस समय वह भी मनोज के साथ मौजूद था। मनोज ने कनौजिया मोड़ के पास उस लड़की को चाट भी खिलाई थी। उस समय मनोज ने रचित से किराए पर एक कमरा दिलाने की बात कही थी। वह उस लड़की से कमरे में मिलना चाहता था। उसने बताया कि संभवत: लड़की साउथ सिटी कॉलोनी या कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। रचित ने बताया कि सामने आने पर वह लड़की को पहचान लेगा। कोतवाली पुलिस ने मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल ली है। उसके मोबाइल पर आखिरी फोन पुवायां से शिवम् नाम के युवक का आया था। पूछताछ में पता चला है कि शिवम्, मनोज का ग्राहक था। मनोज के दोनों मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास ही मिली है। पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली कोमल नाम की दो लड़कियों का पता लगाया है। इसमें एक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की गई, उस लड़की ने मनोज को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस दूसरी लड़की से पूछताछ का प्रयास कर रही है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि मनोज ने अपने दो नंबरों से किसी लड़की से बात नहीं की है। शायद मनोज लड़की से बात करने के लिए तीसरा नंबर इस्तेमाल करता था। मनोज के दोनों नंबर फ्लेक्सी हैं, वह इनका इस्तेमाल बात करने में कम, मोबाइल रिचार्ज के लिए ज्यादा करता था। लड़की का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed