फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police left the accused of tampering, abused student gave it

पुलिस ने छोड़ दिया छेड़छाड़ का आरोपी, आहत छात्रा ने दे दी जान

Mon, 16 Oct 2017 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police left the accused of tampering, abused student gave it
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
पुलिस ने छोड़ दिया छेड़छाड़ का आरोपी, आहत छात्रा ने दे दी जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर(शाहजहांपुर)। सिस्टम से हारी एक और छात्रा ने जान दे दी। पांच दिन पहले 11वीं की छात्रा को कॉलेज जाते वक्त शोहदे ने छेड़ना शुरू किया तो उसने पास में ही खड़ी यूपी 100 पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने लड़के को पकड़ तो लिया लेकिन पूछताछ के बाद उसके सामने ही बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से छात्रा तनाव में रहने लगी और शनिवार को रात आठ बजे कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

तहसील के पास के ही गांव में रहने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा के साथ पांच दिन पहले कॉलेज जाते वक्त गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की थी। उसने विरोध किया लेकिन युवक नहीं माना और पीछा करते हुए फिर उससे छेड़खानी करने लगा। कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस की गाड़ी को देखकर छात्रा ने पुलिसवालों से शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ तो लिया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे ऐसे ही छोड़ दिया। इस घटना के बाद वह और भी दहशत में आ गई और शनिवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर रोशनदान से टॉर्च की रोशनी उसे देखा तो वह फांसी पर लटकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed